October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

उमवि महादेवपुर में पर्यावरण सुरक्षा और विकास को लेकर हुआ कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

उमवि महादेवपुर में पर्यावरण सुरक्षा और विकास को लेकर हुआ कार्यक्रम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेलाः संजय मिश्रा ।

Advertisements

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण सुरक्षा और विकास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यक्रम में करुणा सेचन संस्था खरसावां द्वारा कार्यक्रम किया गया। जिसमें संस्था के पंचायत कोऑर्डिनेटर सोहन बेदिया और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर इंद्रदेव महतो द्वारा स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक का बहिष्कार और जूट के थैले का उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता, क्राफ्ट निर्माण, चित्रकारी जैसे इवेंट्स कराए गए। जिसमें क्राफ्ट निर्माण में अनीशा हेंब्रम प्रथम, सन्नी हेंब्रम द्वितीय एवं अनीशा मंडल तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार चित्रकार में निक्की मंडल प्रथम, अनीशा मंगल द्वितीय और नमिता बारला तृतीय स्थान पर रहे। समापन पर स्कूली बच्चों के बीच जूट के थैली का वितरण किया गया। प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक किशोर हेंब्रम एवं हिमांशु शेखर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Namkum News : उपप्रमुख कार्यालय का उद्धाटन, बीडीओ और सीओ कार्यक्रम में शमिल नही होने से जनप्रतिनिधि नाराज…… | Vananchal 24TV Live

admin

Deoghar News : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को झारखंड में अमलीजामा पहनाने पहुंचे राज्यपाल देवघर….

admin

मुरुप में चौबीस प्रहर राधा गोविन्द संकीर्तन धुलौट के साथ हुआ सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin