June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Deputy Commissioner met 80 complainants in the weekly Janata Darbar programme; Instructions given for quick execution. News

साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में आए 80 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Spread the love

Advertisements

vananchal

विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे पदाधिकारी: उपायुक्त।

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 80 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ। वहीं कई मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन वितरण मे गड़बड़ी, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, चांडिल विस्थापित क्षेत्र मे बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने समेत अन्य मामले आए।

गम्हरिया प्रझंड के तिरला पंचायत में कम राशन वितरण पर जाँच के दिए गए आदेश:-
जनता दरबार मे गम्हरिया प्रखंड के तिरला पंचायत में पीडीएस डीलर के द्वारा राशन वितरण में कम राशन देने से अवगत कराया गया। जिस पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उक्त मामले में अंचलाधिकारी के साथ जांच करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जांचोपरांत किसी भी प्रकार से गड़बड़ी पाए जाने या शिकायत सत्य पाए जाने पर नियमसंगत करवाई सुनिश्चित करें। वही प्रतिनिधियों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई पीडीएस डीलर राशन कम दे और हस्ताक्षर या आधार सिडिंग करने को कहे तो मामले को प्रशासन के संज्ञान में ले हस्ताक्षर कदापि ना करें। उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जिनमें बेझिझक आकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं। वही योजना संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को विभिन्न माध्यम जैसे- शोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर उक्त मामलों के निष्पादन करने की बात कही।

Related posts

Chandil : पत्रकार विजय कुमार को पितृ शोक,अंतिम संस्कार आज….

admin

SARAIKELA NEWS :कुड़मी छात्र मोर्चा के कथित अध्यक्ष के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना का मामला; छानबीन में जुटी आदित्यपुर पुलिस. .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित वॉलंटरी ब्लड डोनेशन कैंप में 7 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह… | Vananchal 24TV Live

admin