August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
National Human Rights Commission's 30th Foundation Day was celebrated. Four delegates from Jharkhand participated. News झारखण्ड राजनीति सुर्खियां

Jharkhand News राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया.झारखंड से चार प्रतिनिधि हुये शामिल….

Jharkhand News  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया.झारखंड से चार प्रतिनिधि हुये शामिल….
Spread the love

 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया.झारखंड से चार प्रतिनिधि हुये शामिल….

JHARKHAND  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया. बुधवार को डॉक्टर भीमराव इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से मानवाधिकार कार्यकर्त्ता आए हुए थे. इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे. उन्होंने मानवाधिकार पर अपनी बात रखी और कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की आवाज मानवाधिकार बना हुआ है. उन्होंने मीडिया से मानवाधिकार कार्यकर्ताओ के प्रयास और योगदान को जोर -शोर से प्रचार- प्रसार करने की गुजारिश की. सुबह 11बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत ) अरुण कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरक्षण का फायदा निचले तबके के लोगों को नहीं मिला है. इसके साथ ही उन्होंने तत्काल जेल सुधारने पर भी जोर दिया. इधर, झारखण्ड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा उर्फ़ किनु ने भी स्थापना दिवस में शिरकत की. झारखण्ड में लंबे समय से मानवाधिकार को लेकर काम कर रहें और कमजोर लोगों की हक़ की लड़ाई लड़ रहें दिनेश किनु ने देश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की और मानवधिकार पर अपनी बात रखी. उनके साथ झारखण्ड मानवाधिकार संघ के सदस्य और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता लालमोहन गोप, नरेश कुमार साव, भुवन लोहार और संजय कुमार महतो ने भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया.

Related posts

Saraikela : कोहरे ने तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक को किया अनियंत्रित होकर सैलून औऱ घर में घुसा ,घटना कांड्रा मुख्य मार्ग की, बड़ा हादसा नहीं….

admin

रामगढ़:तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर :गीत के बोल “आसमान में गूँज रहा है चंद्रयान के गान ” को लोग खूब कर रहे पसंद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin