June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

विभिन्न B.Ed कॉलेज के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति समस्या को लेकर डीडीसी को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

विभिन्न B.Ed कॉलेज के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति समस्या को लेकर डीडीसी को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला अंतर्गत के विभिन्न बी.एड. कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा उपायुक्त की अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त को छात्रवृत्ति के समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। छात्र नेता विकास ठाकुर ने कहा कि बीएड कर रहे सभी विद्यार्थी ग्रामीण एवं सुदुरवर्ती क्षेत्र से आते हैं। जिनके परिवार का एकमात्र आय का स्रोत कृषि है। ऐसे में विद्यार्थी का छात्रवृत्ति सहयोग अति आवश्यक होती है। छात्रवृत्ति के कारण ही विद्यार्थी बी.एड. एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नामांकन करने के लिए समर्थ हो पाते हैं।

फीस जमा करने के लिए बी.एड. कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रताड़ित एवं दबाव बनाया जाता है। फॉर्म-फिलअप, एडमिट कार्ड में साइन न करने की चेतावनी दी जाती है। ऐसे में विद्यार्थी जाए तो जाए कहां। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो पढ़ाई के लिए लोन तक ले लेते हैं। दो लाख के बीएड करने के लिए चार लाख उन्हें भरना पड़ता है।

उन्होंने आदिवासी कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन से आग्रह किया है कि विषय को गंभीरता से लेते हुए शेष बचे बीएड विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति राशि उनके खाते में देने की कृपा कराई जाए। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से कंपाउंड महतो, प्रकाश चंद्र प्रमाणिक, सपना महतो, सरवन सिंह, प्रिया कुमारी महतो, पुष्प खोलखो, फूलमती सिरका, राहुल पॉल सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Musabani बस और स्कुटी में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत,एक की हालात गंभीर, तीसरा घायल..

admin

Saraikela News : SUCI कम्युनिस्ट पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी ने  सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग….

admin

सरकारृ वैन में 4मवेशी के साथ तीन गौ तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल। लोकेशन सेराइकेला सरायकेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गौ तस्करों को पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन में चार मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गौ तस्करों को धर दबोचा। वही गिरफ्त में आए सभी गौ तस्करों के विरुद्ध सरायकेला थाना कांड संख्या 145/22 दिनांक 22.12.2022 धारा 414 भा0द0वि0, 11 क्रूरता अधिनियम 1960 , झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत आरोपी 1.बलराम महतो उम्र 28 बर्ष पे0:– फूलो महतो सा0:–बड़ा सीजू थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 2.शिवनाथ ज्योतिषी उम्र 22 बर्ष पे0:–मनमश ज्योतिषी सा0:–हेसल थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 3.चिरंजीवी प्रधान सा0:–आसन तालिया थाना खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । | Vananchal 24TV Live

admin