June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की सरायकेला-खरसावां जिला एवं चान्डिल अनुमंडल के नये पद-धारियों व कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा; युवा अधिवक्ता छत्रपति महतो बने जिला अध्यक्ष… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की सरायकेला-खरसावां जिला एवं चान्डिल अनुमंडल के नये पद-धारियों व कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा; युवा अधिवक्ता छत्रपति महतो बने जिला अध्यक्ष… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की वर्ष 2021-2024 की नई कार्यकारिणी समिति के चयन की घोषणा अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रान्तीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने रविवार को चांडिल में आयोजित बैठक में की। जिसमें सर्वसम्मति से छत्रपति महतो को अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंहदेव को उपाध्यक्ष, अरूण कुमार सिंह को महामंत्री, सपन महतो व द्विजेन्द्र महतो को मंत्री, जयचन्द कुम्भकार को कोषाध्यक्ष, रिंकू सिन्हा को महिला प्रमुख, प्रदीपतेन्दु रथ व मुकेश कुमार साहु, पार्वती तिवारी व सुमति हेस्सा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Advertisements

अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की चान्डिल अनुमंडल के पद-धारियों की भी हुई घोषणा:-
जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार झा को मार्गदर्शक, देवाशीष कुन्डू को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार महतो को महामंत्री, असीम कुमार गोप को कोषाध्यक्ष, मानू रानी महतो को महिला प्रमुख एवं विमल चन्द्र मण्डल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने परिषद् के कार्यकलापों और उद्देश्यों की चर्चा करते हुए नए सदस्य बनाने, परिषद् की त्रैमासिक पत्रिका “न्याय प्रवाह” का 10 वर्षीय सदस्य बनाने एवं आगामी दिसंबर माह में कुरूक्षेत्र में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान करते हुए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में परिपद् के प्रदेश मार्गदर्शक व झारखंड अधिविज्ञ परिषद् के अध्यक्ष राजेन्द्र कृष्ण ने भी अपने विचार रखते हुए समाज के अन्तिम ब्यक्ति तक सरल, सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय पहुंचाने हेतु आह्वान किया. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हराधन प्रमाणिक ने भी अपने विचारों से लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार झा ने एवं संचालन महेन्द्र कुमार महतो ने किया।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil News : विधायक ने किया दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों के समस्याओं से हुए रूबरू

admin

Saraikela News : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सवाल पर पलटे सरायकेला एसपी कहा दूसरी बात कीजिए….

admin

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद दुमका के कर्मचारी छात्र ,छात्रा एवं ब्रांड एंबेसडर ने श्रमदान कर दुमका नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin