August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikella News: बोल बम के जयकारे के साथ 1001 कांवरियों का जत्था सरायकेला पहुंचकर बाबा बुद्धेश्वर महादेव भोलेनाथ का किया जलाभिषेक।

Seraikella News: बोल बम के जयकारे के साथ 1001 कांवरियों का जत्था सरायकेला पहुंचकर बाबा बुद्धेश्वर महादेव भोलेनाथ का किया जलाभिषेक।
Spread the love
  1. ­

सरायकेला। बोल बम सेवा समिति युवा भैरव संघ, अपना चौक और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान 1001 कांवरियों के जत्था ने पावन श्रावण महीने की तीसरी सोमवारी पर कांवड़ यात्रा की। इसके तहत सोमवार की तड़के प्रातः तकरीबन 5:00 बजे संजय नदी पहुंच कर कांवरियों ने संजय नदी से पवित्र जल भरकर जल कलश कांवर के साथ कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान कांवड़ियों द्वारा बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए जाते रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ की मनमोहक भेष सज्जा आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान सावन महीने और भगवान भोलेनाथ की गीत भी बजाए गए। तकरीबन 11 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर भक्त कांवरिया सरायकेला के कूदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर पहुंचे। इस पूरे कांवड़ यात्रा के दौरान सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी कांवर यात्रा में शामिल रहे। कतार बंद होकर बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिवलिंग पर कांवरियों ने जलाभिषेक किया। और सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बाबा बुद्धेश्वर महादेव भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेकते हुए जलाभिषेक किया। और देश सहित विश्व भर के कोरोना से मुक्ति एवं विश्व शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगल प्रार्थना की।

सेवादल रहे मौजूद:- कांवड़ यात्रा के दौरान कांवरियों की सुरक्षा के लिए जहां प्रशासन की ओर से पुलिस बल साथ साथ रहे। वहीं सेवादल द्वारा भी कांवड़ मार्ग में कांवरियों की सहायता के लिए बाइक और गाड़ियों से साथ रहे। जगह जगह पर सेवा दलों द्वारा शिविर लगाकर कांवरियों को स्वच्छ पेयजल एवं मीठा शरबत पिलाया गया। गेस्ट हाउस शिव भक्त मंडली द्वारा सदर अस्पताल के समीप शिविर लगाकर कांवड़ यात्रा कर रहे कांवरियों को स्वच्छ शीतल पेयजल एवं मीठा शरबत पिलाया गया। जिसमें स्थानीय वार्ड पार्षद जुगल तापे, डॉ चंदन कुमार, मिलन पोद्दार, लालू सहित सेवादल के दर्जनों सदस्य शामिल रहे।

Related posts

Ramgarh बुनियादी शिक्षा के तहत एंडलाइन सर्वे को लेकर किया गया कार्यशाला का समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्व0मार्कण्डेय त्रिगुण का निधन 13 जून को हुआ और बीएसएनएल सेवानिवृत सह कर्मीयों में शोक का लहर … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:एसीएमओ के निर्देश पर राजनगर और गम्हरिया क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा को लेकर हुई विभागीय छापामारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin