June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News : Organize sports lovers competition News we are always ready to cooperate... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : खेल प्रेमियों प्रतियोगिता आयोजन करें, सहयोग के लिए हम हमेशा तैयार… | Vananchal 24TV Live

Chandil News : खेल प्रेमियों प्रतियोगिता आयोजन करें, सहयोग के लिए हम हमेशा तैयार… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

नेताजी क्लब फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मैच ध्रुव सपोर्टिंग और बम बम भोले के

बीच हुआ – टॉस जीतकर बम बम भोले बनी विजेता…

 

चांडिल (बिध्युत महतो)सरायकेला खरसवां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत मुरुगडीह में दो दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नेताजी क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल महाकुंभ में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम दिन पांच नवंबर को आठ टीमों के बीच मैच खेला गया। प्रथम दिन सात टीम को पछाड़कर रसुनिया की टीम बम बम भोले सेमीफाइनल में स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रतियोगिता के द्वितीय दिन भी आठ टीमों के बीच मैच खेला गया। द्वितीय दिन सात टीमों को पछाड़कर चांडिल के ध्रुव सपोर्टिंग फाइनल में स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

छह नवंबर को बम बम भोले और ध्रुव सपोर्टिंग के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीम बराबरी पर रहीं। दोनों ही टीम ने काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। बाद में पेनाल्टी शॉट खेला गया। लेकिन पेनाल्टी में भी किसी तरह का नतीजा नहीं निकला। अंधेरा होने के कारण पेनाल्टी पूरा नहीं हो पाया। अंततः कमिटी के निर्णय पर टॉस हुआ, टॉस में बम बम भोले की टीम विजेता घोषित हुईं। जबकि, ध्रुव स्पोर्टिंग उपविजेता रहीं।

Advertisements

विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख बीस हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे दोनों टीम को 60 – 60 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम नीमडीह जिला परिषद असित सिंह पात्र ने पुरस्कृत किया। जबकि, तृतीय स्थान प्राप्त रोहित सपोर्टिंग तुलग्राम की टीम को समाजसेवी अमूल्य महतो के हाथों पुरस्कृत किया गया। जबकि, चतुर्थ स्थान प्राप्त पुरुलिया की टीम को कमिटी के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि खेल प्रेमी हर गांव – टोला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करें, हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपना हुनर प्रर्दशन करने का एक प्लेटफार्म मिलता है। ग्रामीण दर्शकों को अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों के बारे में जानने का भी अवसर मिलता है। इस मौके पर भाजपा नेत्री सारथी महतो, बैद्यनाथ महतो, अमूल्य महतो, अन्नपूर्णा देवी, दिगम्बर सिंह सरदार, चंदन वर्मा, सुबोध महतो, सुलोचना प्रमाणिक, माधव सिंह मुंडा, आलोक कुमार, मिहिर चंद्र महतो, ठाकुरदास महतो, मथुर प्रसाद महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, प्रकाश महतो, चित्रसेन महतो, पशुपति महतो, मनोरंजन महतो, आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

आदित्यपुर : टाटा कांड्रा रोड पर खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई, वाहनों में यातायात विभाग ने साटे लाल पर्ची ….

admin

जमशेदपुर:पेयजल स्वच्छता विभाग यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के नए कार्यपालक अभियंता को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां:खरसावां के कुदासिंगी शिव मंदिर से खूंटपानी सीमा तक 32‐20 लाख से बनेगा पीसीसी पथ, विधायक ने किया शिलान्यास,सरकार सीमावर्ती गांवो के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्व-गागराई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin