October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जेटेट पास सहायक अध्यापक की गम्हरिया टू प्रखंड स्तरीय हुई बैठक; 3 के राज्य स्तरीय आमरण अनशन को सफल बनाने का किया यलगार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जेटेट पास सहायक अध्यापक की गम्हरिया टू प्रखंड स्तरीय हुई बैठक; 3 के राज्य स्तरीय आमरण अनशन को सफल बनाने का किया यलगार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजय में जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ की गम्हरिया टू प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में बताया गया कि पूर्व के शिक्षक नियुक्ति नियमावली के तहत ली गई जेटेट परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को पूर्व के शिक्षक नियुक्ति नियमावली के तहत ही सीधी नियुक्ति देते हुए सहायक शिक्षक बनाया जाए। उठ मांग को लेकर आगामी 31 जुलाई से जेटेट पास सहायक अध्यापकों का प्रमंडलवार आमरण अनशन विधान सभा स्थल के समीप किया जाएगा।

जिसमें कोल्हान प्रमंडल के जेटेट पास सहायक अध्यापकों की बारी 3 अगस्त की तय की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गम्हरिया प्रखंड टू के जेटेट पास सहायक अध्यापकों की शत प्रतिशत भागीदारी राज्य स्तरीय आमरण अनशन कार्यक्रम में होगी।

बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष बादल सिंह सरदार, जिला उपाध्यक्ष अतुल चंद्र महतो सहित लखीनारायण महतो, अशोक कुमार महतो, कृष्ण महतो, अभिषेक दे, बलराम महतो, पवन महतो, जगदीश प्रधान, नरेश कुंभकार, रविंद्र प्रधान, मुंडा तियू, गोविंद महतो, मेनका महतो, कौशल्या महतो, सोना किस्कू, प्रभात महतो, फूलचाँद महतो एवं मनोज कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : पशुधन के सत्कार का महान प्रकृति पर्व बांदना 24 को …… | Vananchal 24TV Live

admin

जमशेदपुर:अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य पर नामोटोला से बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin