October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार की अनोखी शुरूआत, जिला में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली…

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार की अनोखी शुरूआत, जिला में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली…
Spread the love

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार की अनोखी शुरूआत, जिला में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली…

सरायकेला:जगबंधु महतो

सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार द्वारा जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। सरायकेला जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली निकल गई। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।

सरायकेला ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह की देखरेख में यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। सरायकेला पुलिस मुख्यालय से स्वयं एसपी डॉ विमल कुमार ने दो पहिया वाहन में हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व किया। मोटरसाइकिल पर पीछे सवार पुलिस जवानों के हाथों में सड़क नियम जागरूकता से संबंधित तख्तियां पड़े नजर आए।

सरायकेला पुलिस द्वारा तकरीबन 25 किलोमीटर मोटरसाइकिल रैली निकल गई। इसका समापन कांड्रा टोल बूथ पर हुआ। सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि हेलमेट से जान बचाती है। लिहाजा दो पहिया वाहन चालकों को निश्चित तौर पर हेलमेट पहनकर बाइक चलानी चाहिए ।

वही चार चक्का वाहन चालकों से एसपी ने अपील किया है कि ड्राइविंग के वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। गति नियंत्रण, रैस ड्राइविंग से युवाओं को बचाना चाहिए।एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी के चलते घटित होती हैं। युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। स्कूल और कॉलेज में विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलेंगे।

Related posts

सरायकेला:विश्व डाक दिवस के अवसर पर सरायकेला उप डाकघर द्वारा मनाया गया वित्तीय सशक्तिकरण दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर परसुडीह कीताडीह के तालाब में मिली युवक की लाश, तीन दिनों से था गायब, सनसनी, मौके पर परसुडीह पुलिस पहुंची…

admin

Ranchi : दोनों डीएसपी के खिलाफ राज्य सरकार ने मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी … क्या है पूरा मामला देखें… | Vananchal 24TV Live

admin