August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बंद पड़े अभिजीत कंपनी से अल्युमिनियम प्लास्टिक कॉपर तार चोरी करने के आरोप में सरायकेला पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, एक नामजद सहित अन्य आरोपी फरार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बंद पड़े अभिजीत कंपनी से अल्युमिनियम प्लास्टिक कॉपर तार चोरी करने के आरोप में सरायकेला पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, एक नामजद सहित अन्य आरोपी फरार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला (संजय मिश्रा ) ।

Advertisements

Advertisements

संजय नदी किनारे गोविंदपुर गांव स्थित बंद पड़े अभिजीत कंपनी से चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में बीते 10 अगस्त को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार को गुप्त सूचना मिली की संजय नदी किनारे गोविंदपुर गांव स्थित बंद पड़े अभिजीत कंपनी से अज्ञात चोरों द्वारा अल्युमिनियम प्लास्टिक कॉपर तार चोरी किया जा रहा है। इसके बाद सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने तत्काल गश्ती दल के पदाधिकारी सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बनारसी दास को घटना की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

जिसके बाद गोविंदपुर संजय नदी किनारे पहुंचे गश्ती दल पुलिस को देख कर कटर की मदद से एलुमिनियम प्लास्टिक कॉपर तार काट रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस दल द्वारा खदेड़कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन झाड़ी का और गाड़ी नहीं जाने के रास्ते का फायदा उठाकर सभी अज्ञात चोर भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस सहायक अवर निरीक्षक बनारसी दास द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर ग्रामीणों द्वारा गोविंदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संजय बारिक और गोविंदपुर गांव निवासी ही परशुराम बारिक का नाम बताया गया।

घटनास्थल से बरामद तार और लोहे का कटर पुलिस द्वारा थाना लाया गया। इसके बाद सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बनारसी दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए संजय बारिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर रामदेव दास ने बताया कि एक अन्य नामजद आरोपी परशुराम बारिक सहित अन्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों से गरीबों का हो रहा आँखों का मुफ्त इलाज़… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर गम्हरिया के विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त से मिला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : नई शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ-साथ शैक्षिक विकास को लेकर मुखिया सम्मेलन 2022 आगामी 12 को….

admin