October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर सरायकेला राजाराम महतो को राजनगर एवं खरसावां प्रखंड के लिए भी प्रतिनियोजन…

सरायकेला:एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर सरायकेला राजाराम महतो को राजनगर एवं खरसावां प्रखंड के लिए भी प्रतिनियोजन…
Spread the love

एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर सरायकेला राजाराम महतो को राजनगर एवं खरसावां प्रखंड के लिए भी प्रतिनियोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना कंप्यूटर राजाराम महतो को खरसावां एवं राजनगर प्रखंड के लिए भी प्रतिनियोजित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने प्रतिनियोजन पत्र जारी करते हुए बताया है कि राजनगर प्रखंड के एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर तपन कुमार पाल द्वारा त्यागपत्र देने के कारण पद रिक्त होने की स्थिति में राजाराम महतो सप्ताह में 2 दिन राजनगर प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित कार्यों का निष्पादन करने के लिए प्रतिनियोजित किया गया है।

इसी प्रकार खरसावां प्रखंड के एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर बंधन कुमार मोदक के सेवामुक्त होने के कारण पद रिक्त होने की स्थिति में राजाराम महतो 2 दिन और जिला एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार साहू एक दिन खरसावां प्रखंड के भी मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित कार्यों का निष्पादन करने के लिए प्रतिनियोजित किया गया है।

Related posts

Jharkhand News : Ranchi ईडी की कार्रवाही तेज अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन कों भेजा समन ? कल साढ़े 11 बजे होंगे हाजिर ….. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela बढ़ रह ठंड को देखते हुए 4460 बच्चों के बीच बांटे गए स्वेटर…. | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:टोप्पो की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति बैठक…

admin