June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The two-day district level Chief Minister's invitation when the football competition started... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कब फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

Saraikela : दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कब फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…
Spread the love

दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कब फुटबॉल

प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला Sanjay : स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग के प्रतियोगिता का फाइनल मैच कुकड़ू प्रखंड व चांडिल के बीच खेला गया। जिसमें कुकडू ने चांडिल को सडेन डेथ के बदौलत पराजित कर जीता। इसके पूर्व सेमीफाइनल में कुकड़ू ने नीमडीह को जबकि चांडिल ने ईचागढ़ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।

इससे पूर्व जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारा छोड़ कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष बोदरा ने कहा सरायकेला की भूमि कला और खेल के मामले में काफी उपजाऊ रही है। उन्होंने कहा कि इस भूमि के कलाकार छह पद्मश्री पुरस्कार हासिल कर कला के क्षेत्र में जहां इतिहास रचा है वहीं यहां के फुटबॉलर एवं तीरंदाज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जलवे का प्रदर्शन कर जिले सहित राज्य का नाम रोशन किये हैं। उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के इस स्वर्णिम इतिहास को कायम रखने की अपील की। समारोह को विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य उर्फ टुलु ने भी संबोधित कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता की उपयोगिता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन किया। मौके पर डीएसए के उपाध्यक्ष बसंत प्रसाद महतो, सचिव मोहम्मद दिलदार, एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो, पिनाकी रंजन, रविन्द्र प्रधान, रविन्द्र पड़िहारी, दिलीप गुप्ता व रजनी टोपनो सहित विभिन्न प्रखंडों के समन्वयक एवं जिले के सभी 9 प्रखंडों के बालक वर्ग के फुटबॉलर उपस्थित रहे।

Related posts

Chandil News : दशहरा और विजयादशमी के शुभ अवसर पर रूगड़ी में छऊ नृत्य और रावण दहन कार्यक्रम का किया गया आयोजन…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त…

admin

मदरसा इमदादुल इस्लाम में जलसा ए दस्तारबंदी का हुआ आयोजन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin