October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : डीएलएसए द्वारा नशीला पदार्थ सेवन नही करने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित…

सरायकेला : डीएलएसए द्वारा नशीला पदार्थ सेवन नही करने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित…
Spread the love

डीएलएसए द्वारा नशीला पदार्थ सेवन नही करने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित…

सरायकेला / संजय मिश्रा  : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नीमडीह प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर मे सोमवार को अंतरर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने नशीले पदार्थों का सेवन नही करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।

उन्होंने नशे के दुष्परिणाम व घातक बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए हमेशा नशा से दूर रहने की अपील की। पीएलवी ने बच्चों के सुविधाओं के लिए जिला बाल संरक्षण ईकाई, चाइल्डलाइन व बाल कल्याण समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे मे जाकारी दी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कानूनी जानकारी देने के साथ कानूनी पुस्तिका तथा पम्पलेट का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक राकेश कुमार, संजय कुमार महतो, खिरोद सिंह व प्रदीप महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

 

Related posts

Chandil विधायक ने किया कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र का दौरा, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सपूत को निराश होने की जरूरत नहीं रहती है- बाबा उमाकान्त जी महाराज – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मौत घूम रही है सरायकेला की सड़कों पर, संभल कर चलें….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin