October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा सह मेला का हुआ समापन; क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा सह मेला का हुआ समापन; क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

अगले बरस जल्दी आना प्रभु… के जयकारों के साथ भगवान श्री कृष्ण को दी गयी विदाई।

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर ( महालिमोरूप) में क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी मेला का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। जगन्नाथपुर के रांगाटांड स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा व आरती के पश्चात प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया गया। इस दौरान आसपास व दूर दराज के सैकड़ों भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की कामना की। पूजा समिति द्वारा देर रात भगवान कृष्ण व उनके बाल लीलाओं से संबंधित स्थापित प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में नम आंखों से विसर्जित किया गया।

इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारे, अगले बरस तू जल्दी आना प्रभु व आसछे बोछोर आवर होबेक के उद्घोष के साथ विसर्जन किया गया। जानकारी हो कि जगन्नाथपुर में गौड़ समाज द्वारा सामुहिक रूप से पिछले 17 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के सभी जाति,धर्म व संप्रदाय के लोग उत्साह के साथ शामिल होते है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन में क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, शंभुनाथ प्रधान, अजीत प्रधान, देवीदत्त प्रधान, मुकेश प्रधान, पंचम प्रधान, अर्जुन प्रधान, यशवंत प्रधान, उमाकांत प्रधान, आशुतोष प्रधान, प्रकाश प्रधान, टिंकू प्रधान व अंतर्यामी प्रधान समेत पूरे समाज का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements




Related posts

Sarakela News : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के सौजन्य से फिट इंडिया अभियान के तहत 29 अक्टूबर को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन…

admin

मुस्लिम बस्ती के लोग ब्राउन शुगर की वर्चस्व में हो रही, हत्याओं के लेकर दहशत में… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Rajnagar news :एम.जी.एस काली पूजा कमेटी(सिजुलता) द्वारा मां काली की पूजा अर्चना संपन्न।भक्तों ने माँ से की शुख शान्ति की कामना। | Vananchal 24TV Live

admin