October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : सीनी ओपी प्रभारी के नेतृत्व में सीनी बाजार क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान…

Saraikela : सीनी ओपी प्रभारी के नेतृत्व में सीनी बाजार क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान…
Spread the love

सीनी ओपी प्रभारी के नेतृत्व में सीनी बाजार क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान…

सरायकेला Sanjay । सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार के दिन पुरे सीनी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सीनी ओपी के सुरक्षा बल के साथ सीनी के ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा, सीनी पंचायत की मुखिया जावन्त्री मुर्मू, उपमुखिया रंगलाल प्रसाद के अलावे कई गण्यमान्य लोग स्वच्छता अभियान में शामिल रहे। स्वच्छता अभियान सीनी धान मिल चौक से प्रारम्भ की गई जो सीनी बजरंग चौक तक चला।

बाजार के मुख्य पथ के किनारे फेंके गए बिखरे जमा कूड़ा कचड़ों को झाड़ू से साफ कर गाड़ी पर डाल कर ले जाया गया। सीनी धान मिल से बजरंग चौक तक पुरे मुख्य पथ को झाड़ू मार कर साफ किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में शामिल ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा, सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी एवं राजेश सिंहदेव द्वारा सीनी बाजार स्थित दुकानदारों से आग्रह भी कर रहे थे कि दुकान के सामने एवं मुख्य सड़क पर कूड़ा कचड़ा ना फेंके।

Related posts

गर्मी ने बढ़ाई बिजली की खपत, अघोषित बिजली कट से बढ़ी परेशानी . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां  : सरायकेला और सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 11 को, महिला और पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग…

admin

सरायकेला:एसपी ने देर रात आरआईटी एवं आदित्यपुर थाने का किया औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin