October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
29 engineers have been sanctioned for registering a case..... JHARKHAND NEWS: Chief Minister's whip on corruption News क्राइम झारखण्ड सुर्खियां

JHARKHAND NEWS : भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का चला चाबुक 29 इंजीनियरों पर मामला दर्ज की दी मंजूरी…..

JHARKHAND NEWS : भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का चला चाबुक 29 इंजीनियरों पर मामला दर्ज की दी मंजूरी…..
Spread the love

 भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का चला चाबुक 29 इंजीनियरों पर मामला दर्ज की दी मंजूरी…..

JHARKHAND ( ए के मिश्र) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार पर चाबुक चलाते हुए 29 इंजीनियरों, लोक सेवकों के खिलाफ एसीबी को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की अनुमति दे दी है। ऐसे कुछ और मामले पर शीघ्र ही अनुमति दिए जाने की चर्चाएं भी चल रही है। धनबाद के गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के पंचायतों में वर्ष 2010 से 11 वर्ष 2013-14 में लगाए गए नलकूप एवं अन्य योजनाओं में अनियमितता से जुड़े मामले में 29 इंजीनियरों लोक सेवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एसीबी को जांच की अनुमति दी गई है । पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को गोविंदपुर और निरसा प्रखंड में नलकूप लगाना था ,पर बगैर नलकूप लगाए करोड़ों रुपए की हेराफेरी कर निकासी कर ली गई है। वर्ष 2018 में विभागीय जांच के बाद एसीबी जांच की अनुशंसा की गई थी। जिसमें कई अनियमितताएं साबित होने पर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 29 इंजीनियरों और लोक सेवकों के विरुद्ध एसीबी को प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने की अनुमति दे दी गई है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई एक साथ इतनी बड़ी पहली करवाई है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार अब मुख्यमंत्री सभी विभागों के कार्यों पर निगरानी रख, जांच करा सकते हैं

Related posts

राजनंदिनी की 15 वीं जन्मदिन पर दादाजी श्री रामधनी सिंह और खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बेटी को दी आर्शीवाद…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : मिड डे मील घोटाला मामले में 100 करोड़ के घोटाला के आरोपी संजय तिवारी को ईडी कोर्ट में हुई पेशी…. | Vananchal 24TV Live

admin

देश का हाल बेहाल रमेंद्र कुमार,  इस्पात नगर बोकारो में एटक का छठा झारखंड राज्य सम्मेलन आमसभा के साथ शुरू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin