October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Now the word "Johar" will be used for greeting in government functions. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए अब होगा “जोहार” शब्द का प्रयोग…

Saraikela : सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए अब होगा “जोहार” शब्द का प्रयोग…
Spread the love

सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए अब होगा “जोहार” शब्द का प्रयोग…

सरायकेला Sanjay। राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए “जोहार” शब्द का प्रयोग किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर इसके दृढ़तापूर्वक अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि झारखंड की पहचान एक जनजातीय बाहुल्य राज्य के रूप में है।

झारखंड राज्य की संस्कृति में “जोहार” बोलकर अभिवादन किए जाने की परंपरा है। जो इस राज्य की विशिष्ट संस्कृति एवं समृद्ध परंपरा को प्रतिबिंबित करता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए “जोहार” शब्द उपयोग किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सभी प्रकार के राजकीय कार्यक्रम एवं सरकारी समारोह में गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए पुष्पगुच्छ या अकेला पुष्प का उपयोग नहीं किया जाए। इसके लिए पौधा, पुस्तक, शॉल या मोमेंटो देकर स्वागत किया जा सकता है।

Related posts

हुदु-डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने की जनसभा, सड़क निर्माण को लेकर करेंगे अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News :आधारभूत संरचनाओं को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक….. आधारभूत संरचना हेतु निर्माणाधीन कार्य का पदाधिकारी करें निरीक्षण, निर्धारित समयावधि के साथ गुणवत्ता का भी रखे विशेष ख्याल : उपायुक्त…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : चरणबद्ध आंदोलन के तहत दूसरे दिन भी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया शिक्षण कार्य… | Vananchal 24TV Live

admin