August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Youth committed suicide by hanging in Kandra Dokakuli. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : कांड्रा डोकाकुली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

SARAIKELA NEWS : कांड्रा डोकाकुली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…
Spread the love

कांड्रा डोकाकुली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

सरायकेला : कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा डोकाकुली निवासी संदीप कुमार महतो ने रविवार की रात करीब दस बजे अपने कमरे के छत पर लगे हुए पाइप के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं मृतक का चचेरा भाई रात ग्यारह बजे उसके कमरे में गया तो पाया कि संदीप कुमार महतो का शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। यह सब देखने के बाद उसने तुरंत ही परिजनों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस ने सुसाइडल नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी जिन्दगी से तंग आकर इस दुनिया को छोड़कर जा रहा है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी खुशहाल हो जाएगी। सुसाइडल नोट प्राप्त करने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी व घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की लेकिन खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक की पत्नी के अलावा उसके परिवार में एक 7 वर्षीय बेटी एवं 5 वर्षीय पुत्र है। मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घटना की सूचना के बाद पत्नी मायके से ससुराल लौट गई है। घटना के वक्त संदीप कुमार महतो घर में अकेला था। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Related posts

Chandil : उत्पाद विभाग ने काठजोर में चल रहा अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्टरी का भंडाफोड दो मजदूर गिरफ्तार एक फरार, जमशेदपुर के घीरज की तलाश…

admin

Saraikela News : शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच विभाग का मामला, इसके नाम पर अल्प मानदेयभोगी सहायक अध्यापकों का मानदेय रोका जाना अन्यायपूर्ण : सोनू सरदार… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव…

admin