August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
District Working Committee meeting of Saraikela BJP Mahila Morcha... News कोयलांचल झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में अटल पार्क आदित्यपुर में संपन्न हुई। बैठक का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। रश्मि साहू के द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति अपने दायित्व का अच्छे से निर्वाहन करने के लिए जोश भरा गया। देशव्यापी चल रहे 1 करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम, प्रत्येक महीने होने वाले मन की बात की उपयोगिता समझाते हुए कार्यकर्ताओं को इन सभी पर ध्यान देने का आग्रह किया गया। बैठक की प्रभारी लकी सिंह के द्वारा जिला संगठन का जानकारी लेते हुए संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जिले के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल/प्रखंड अध्यक्ष और महामंत्री को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Advertisements

मंचासीन अतिथियों ने महिलाओं को संगठन में उनकी विशेष भूमिका और दायित्व के बारे में संबोधित किया और महिलाओं की भागीदारी से ही देश और भाजपा संगठन की मजबूती का भी महत्व बताया और कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने के लिए जोश भरा। कार्यक्रम के दूसरे भाग में राष्ट्रीय और प्रदेश से निर्देशित सुषमा स्वराज अवार्ड समारोह में सरायकेला-खरसावां जिले से कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें तीरंदाजी के लिए पूनम मंडल, आरती प्रधान एवं बबली माझी, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के लिए सलमा सोरेन, छऊ कलाकार के लिए पूर्णिमा कुमार एवं हस्तशिल्प कलाकार के लिए जयमनी महाली और मंजू महाली तथा स्वरोजगार के लिए कुंती कुमारी को सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी लकी सिंह, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, सारथी माहतो, अनीता पारीत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू राय, आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मंचासीन रहे। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमलता महतो ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री तरु सिंह मुंडा के द्वारा पढ़ा गया, जिसे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। बैठक का विधिवत समापन और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री शीला पाल के द्वारा किया गया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति (प्राथमिक शिक्षा) की हुई बैठक; शिक्षक स्थानांतरण सम्बन्धित प्राप्त 201 आवेदनों में 180 आवेदन की स्वीकृति हेतू अनुशंसित करने का लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने देखी शहीदों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म…

admin

राजभवन के समक्ष जाकिर हुसैन पार्क में 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर फिर से बैठेंगे चांडिल डैम के 84 मौजा के विस्थापित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin