June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Why is the mining department constrained in front of the sand mafia? कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : खनन विभाग बालू माफियाओं के आगे विवश क्यों ? | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : खनन विभाग बालू माफियाओं के आगे विवश क्यों ? | Vananchal 24TV Live
Spread the love

आदित्यपुर (ए के मिश्रा): सरायकेला खरसावां जिले के खनन विभाग बालू माफियाओं के आगे इन दिनों बौने साबित हो रहे हैं। जिले में लगातार अवैध बालू का उत्खनन जारी है। रात के अंधेरे के बाद अब दिन के उजाले में उत्खनन धड़ल्ले से बेखौफ हो रहे हैं। जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार अनजान है या जानकर अनजान है। आखिर क्यों जिला खनन विभाग बालू माफियाओं के आगे बेबस नजर आ रहा है।

Advertisements

इस पूरे प्रकरण पर संवाददाता ने जानकारी के लिए जब जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार के दूरभाष 7209176895 पर 4ः46 मिनट पर संपर्क के लिए फोन किया ।परंतु जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। संवाददाता को आज दिन के 12ः 08 पर सूचना मिली की गौरी घाट पर 16 से 17 गाड़ी बालू के लिए लगी हुई है। संवाददाता ने 12ः19 पर वरीय पदाधिकारी एवं एसडीपीओ संजय कुमार सिंह को जानकारी दी। एसडीपीओ ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए कपाली थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता को करवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद कपाली थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरी घाट पहुंचे ।

Advertisements

पहुंचने की सूचना मिलते ही माफियाओं में भगदड़ मच गई । कपाली थानेदार ने संवाददाता को बताया कि किसी भी हाल में बालू का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। वही कपाली थानेदार द्वारा बताया गया कि हमें जाने की सूचना पहले ही पहुंच जाती है क्योंकि जगह जगह पर बालू माफियाओं द्वारा आदमी रखा गया है। वही चांडिल एसडीपीओ द्वारा भी इस बात को बताया गया कि बालू माफियाओं द्वारा हर जगह आदमी रखा गया है चौक चौराहे पर जो जाने की सूचना पहले ही फोन से दे देता है। गम्हरिया तरफ से जाने पर भी सूचना मिल जाती है क्योंकि गम्हरिया से गौरी घाट तक जहां-तहां आदमी बालू माफियाओं द्वारा रखा गया है ।

जिससे बालू माफियाओं की सूचना पहुंचने से पहले ही मिल जाती है। वही एक वरीय पदाधिकारी ने संवाददाता को बताया खनन विभाग की जिम्मेवारी बनती है कि खनन विभाग लगातार छापामारी करें। क्योंकि खनन विभाग अवैध बालू उत्खनन रोकने के लिए ही विभाग बना हुआ है ।अगर पुलिस प्रशासन पकड़ती भी है तो .िप.त. नहीं कर सकती है । क्योंकि उसके लिए खनन विभाग को ही एफआईआर करना है या सीओ को ,इसलिए खनन विभाग की जिम्मेदारी बनती है की लगातार छापामारी कर अवैध बालू उत्खनन या माइनिंग से संबंधित किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन को रोके। परंतु दुर्भाग्य है कि जिला खनन पदाधिकारी चीर निंद्रा में सोए हुए । जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार भी विवादों में रहे हैं सरायकेला में जहां उनके ऊपर एफआईआर भी हुआ है। वहीं जांच टीम द्वारा भी इनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं । खैर जो भी हो बालू माफियाओं के आगे जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार विवश नजर आ रहे हैं ।

 

Advertisements




Related posts

Musabani बलात्कार के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में, एक फरार अभियुक्त की पुलिस कर रही है तलाश

admin

सरायकेला:स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…

admin

सरकारृ वैन में 4मवेशी के साथ तीन गौ तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल। लोकेशन सेराइकेला सरायकेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गौ तस्करों को पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन में चार मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गौ तस्करों को धर दबोचा। वही गिरफ्त में आए सभी गौ तस्करों के विरुद्ध सरायकेला थाना कांड संख्या 145/22 दिनांक 22.12.2022 धारा 414 भा0द0वि0, 11 क्रूरता अधिनियम 1960 , झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत आरोपी 1.बलराम महतो उम्र 28 बर्ष पे0:– फूलो महतो सा0:–बड़ा सीजू थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 2.शिवनाथ ज्योतिषी उम्र 22 बर्ष पे0:–मनमश ज्योतिषी सा0:–हेसल थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 3.चिरंजीवी प्रधान सा0:–आसन तालिया थाना खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । | Vananchal 24TV Live

admin