August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News School level two-day Khelo Jharkhand competition 2022-23 started... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 का हुआ शुभारंभ…

SARAIKELA NEWS : विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 का हुआ शुभारंभ…
Spread the love

विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार जिले के सरकारी विद्यालयों में दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश कुमार दंडपात ने फुटबॉल खिलाड़ी छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए विद्यालय स्तरीय चलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वच्छ मन का विकास होता है। और शरीर की स्वस्थता के लिए व्यायाम और खेलकूद दैनिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने अनुशासित तरीके से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेलकूद दोनों में ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सच्ची लगन और दृढ़ अनुशासन अति आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु, प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, विद्यालय के खेल शिक्षक सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

SARAIKELA : पहले समुचित व्यवस्था करें फिर बंद हो इंटर की पढ़ाई: प्रकाश महतो . . . 

admin

राँची:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अनगड़ा गोंदली पोखर एक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जेवियर स्कूल में गणतंत्र दिवस का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin