June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The third day's march started after night rest at Inter College Tiruldih. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : इंटर कॉलेज तिरूल्डीह में रात्रि विश्राम के बाद शुरू हुई तीसरे दिन की पदयात्रा . . .

Saraikela : ग्रामीणों ने गम्हरिया अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…
Spread the love

इंटर कॉलेज तिरूल्डीह में रात्रि विश्राम के बाद शुरू हुई तीसरे दिन की पदयात्रा . . .

सरायकेला। वीर शहीद रघुनाथ महतो यूथ ब्रिगेड छोटानागपुर के तत्वाधान एवं आदिवासी कुड़मी समाज के सहभागिता से चुआड़ विद्रोह के महानायक व देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के जन्मस्थली नीमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह गांव से सिल्ली प्रखंड के शहीद स्थल गढ़तेंतेर लोटा-कीता गांव तक पदयात्रा (सेउरने डहर बेढ़ा) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहीद जन्म स्थल से मिट्टी संग्रह कर 150 लोगों की पदयात्रा शुभारम्भ 1अप्रैल को जन्मस्थली घुंटियाडीह गांव से प्रारंभ हुआ है और 5 अप्रैल को शहादत दिवस के दिन शहीद स्थल तक पहुंचना है। रविवार को पदयात्री रात्रि विश्राम इंटर कॉलेज तिरुलडीह में करने के बाद सोमवार की सुबह 9 बजे कॉलेज के प्राचार्य उपेंद्र चंद्र महतो, प्रो. हृदयरंजन महतो एवं अन्य कॉलेज परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पदयात्रियों को विदा किए। साथ में चल रहे आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत काड़ुआर ने कहा कि शहिदों को आदर्श मानकर आगे बढ़ने वालोें के लिए सम्मान और स्थान के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होती। बढ़ते क्रम में सितु स्थित मिलन चौक के समीप सैकड़ों विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा ‘शहीद मिट्टी कलश’ को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। साथ ही शहीद रघुनाथ महतो के जीवन वृत्तांत को सभी विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों को सुनाया गया। अंत में नमन करते हुए सभी पदयात्रियों को आगे के लिए शुभकामनाएं दी हुई। बताया गया कि आज की रात्रि विश्राम राढ़ु नदी के तट पर होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुणधाम मुतरुआर, प्रभात कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो, अर्जुन महतो, रमेश महतो, रक्षित महतो, विजय महतो आदि ने अहम भूमिका निभाए।

Related posts

Saraikela : आदिवासी सेंगेल अभियान ने माराँगबुरु पारसनाथ पहाड़ की मुक्ति और सरना धर्म कोड की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन रेल रोड चक्का जाम की तैयारी की…

admin

विश्व डिस्लेक्सिया दिवस के अवसर पर जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई और डिस्लेक्सिया के बच्चों के सबंध में जानकारी दी…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : एक्यूप्रेसर परिषद झारखंड शाखा छात्र विज्ञान कल्ब ई इएफ यूनियन कार्यलय टाटीसिलवे के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया …

admin