August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraiklea: Family Holi meet organized by Chandravanshi Samaj Vikas Samiti... कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चंद्रवंशी समाज विकास समिति का पारिवारिक होली मिलन आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चंद्रवंशी समाज विकास समिति का पारिवारिक होली मिलन आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay : चंद्रवंशी विकास समिति सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का परिवारिक होली मिलन समारोह रविवार को आदित्यपुर स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग शामिल हुए. होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. इस मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक डॉ ज्योति कुमार सिंह, गजाधर प्रसाद, सुनील कुमार, सुरेश सिंह, देवघर प्रसाद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर पारंपारिक फगुआ गीत की भी प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई. होली मिलन समारोह में पुर्व सचिव स्वर्गीय सीताराम सिंह की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास कुमार ने जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी ने किया किया. होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रामायण प्रसाद, सुरेश सिंह, संजय प्रसाद, सुनील कुमार, देवव्रत, संतोष सिंह के अलावा सरायकेला जिला कमेटी के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे.

Advertisements

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर:कचरे के ढेर को साफ कर जल्द ही वहां पार्क का निर्माण किया जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ऑटो क्लस्टर सभागार में एक दिवसीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अनगड़ा में खजरी विधायक राजेश कच्छप ने सड़क का शिलान्यास किया …

admin