June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The young man who went to bring the girl home from school died after falling from the bike कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : स्कूल से बच्ची को घर लाने गए युवक की बाईक से गिरकर हुई मौत

SARAIKELA NEWS : स्कूल से बच्ची को घर लाने गए युवक की बाईक से गिरकर हुई मौत
Spread the love

स्कूल से बच्ची को घर लाने गए युवक की बाईक से गिरकर हुई मौत

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कांकड़ा स्कूल के पास बाईक पर बैठा 25 वर्षीय युवक विशाल बानसिंह की बाईक से गिरकर मौत हो गई. घटना सोमवार को 11 बजे दिन की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नीलमोहनपुर निवासी विशाल बानसिंह अपने बाईक से बड़ा कांकड़ा स्कूल से अपने भाई की लड़की को घर लाने गया था. स्कूल गेट पर बाईक लगाकर बच्ची के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था इसी दौरान चक्कर खाकर वह बाईक से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने रोड एंबुलेंस के माध्यम से विशाल को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

— दो साल की बच्ची का पिता था विशाल
मृतक विशाल बान सिंह की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी. उसकी एक दो साल की छोटी बच्ची है. घटना के बाद घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

Related posts

Saraikela News : श्रीनाथ कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों से अतिरिक्त वसूली से विद्यार्थियों में आक्रोश, छात्रों ने कुलपति से की शिकायत | Vananchal 24TV Live

admin

तेज रफ्तार ने तीन मजदूरों की ली जान, ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरा, तीनों मजदूर ट्रेक्टर पर थे सवार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों को लेकर संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin