August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Teachers of Warang Kshiti script were honored.... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : वारंग क्षिति लिपि के शिक्षकों को किया गया सम्मानित….

Saraikela News : वारंग क्षिति लिपि के शिक्षकों को किया गया सम्मानित….
Spread the love

वारंग क्षिति लिपि के शिक्षकों को

किया गया सम्मानित….

सरायकेला Sanjay : पांड्रासाली स्थित पंचायत भवन मटकोबेड़ा में एक समारोह का आयोजन कर वारंग क्षिति लिपि के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हो भाषा एव हो लिपि के प्रचार प्रसार मे अमुल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को सरायकेला सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुरज पुरती द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता सुरज पुरती ने कहा कि हो भाषा,हो लिपि एवं हमारे प्राचीन परंपरा संस्कृति की समृद्धि के लिए हो भाषा एव लिपि का जानना बेहद जरूरी है। इस दिशा में कार्य कर रहे सभी हो भाषा के शिक्षकों का योगदान सराहनीय है जो भावी पीढ़ी के लिए कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अध्यक्ष सृजन हाईबुरू के अलावे बरूण कुमार जारिका, रामलाल जरिका, बीजू कुमार पड़ेया, देवेन्द्र नाथ जारिका, रामसाय जारिका, जानुम सिंह तापे, तुराम हाईबुरू, गोनो हेसा, चंद्रमोहन सिंकू, सुकराम बिरुली समेत अन्य शिक्षक शामिल है।

Related posts

Namkum Nrews : टाटीसिल्वे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने 48 जी जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चौंपियनशिप विजेता सपना कुमारी को स्वागत एवं सम्मानित किया…

admin

Chandil News : सोशल साईड पर प्यार करना पड़ा मंहगा, प्रेमिका ने रिस्तेदारों के साथ मिलकर रच डाली हत्या की साजीश… | Vananchal 24TV Live

admin

ईचागढ़:हेमंत सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान: सविता महतो…

admin