June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:झारखंड में लोकसभा की तैयारी के निमित्त भाजपा ने चुना 14 पूर्णकालिक विस्तारक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़:झारखंड में लोकसभा की तैयारी के निमित्त भाजपा ने चुना 14 पूर्णकालिक विस्तारक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

गिरिडीह लोकसभा के पूर्णकालिक विस्तारक मनोनित हुए सत्यजीत चौधरी,बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देशन में झारखंड प्रदेश ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दिया है। इसी के निमित्त भाजपा ने कोलकाता में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया था। जिसमें बिहार बंगाल,झारखंड ओडिसा,असम,अरुणाचल प्रदेश सहित सभी नौ राज्यों से चुने गए लोकसभा विस्तारकों को आमचुनाव हेतु संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष,संगठन महामंत्री बिहार भीखू भाई दलसानिया,संगठन महामंत्री बंगाल सहित अन्य पार्टी एवं संगठन के वरिष्ट पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित कर विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

इसी के तहत झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति के तहत पूर्णकालिक लोकसभा विस्तारकों का चयन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग से वापस लौटे सभी झारखंड के विस्तारकों को आमंत्रित कर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सह लोकसभा विस्तारक अभियान के झारखंड संयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा लोकसभा क्षेत्र का आवंटन किया गया। रामगढ़ से भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी को गिरिडीह लोकसभा की जिम्मेवारी दिए जाने पर बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

इसी अवसर पर गिरिडीह लोकसभा का पूर्णकालिक विस्तारक चयनित हुए सत्यजीत चौधरी ने विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया की पहले भी मुझे विधानसभा स्तरीय अल्पकालिक विस्तारक के रूप में छत्तीसगढ़ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार गिरिडीह लोकसभा हेतु पूर्णकालिक लोकसभा विस्तारक के रूप में पार्टी द्वारा मेरा चयन किया जाना मेरे लिए गर्व की बात हैं। जिसके लिए मैं पार्टी के सभी प्रदेशस्तरीय और जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए। मैं संगठन से मिली अपनी पिछली सभी जिम्मेवारियों की तरह इस दायित्व को भी अपने वरिष्ट नेताओं के मार्गदर्शन में निभाने का प्रयत्न करूंगा।

रामगढ़ जिले से पूर्णकालिक विस्तारक नामित हुए सत्यजीत चौधरी एवं आशीष कुमार एवं सत्यजीत चौधरी को शुभकामना देने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा प्रत्यासी रामगढ़ विधानसभा रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू,रंजन फौजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

Chandil News : सोशल साईड पर प्यार करना पड़ा मंहगा, प्रेमिका ने रिस्तेदारों के साथ मिलकर रच डाली हत्या की साजीश… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा प्राचीन मां काली मंदिर में; भक्तों ने दी बकरों की बलि।…

admin

Ranchi : असमाजिक तत्वों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों में आक्रोश …..

admin