June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The Anti Corruption Bureau arrested the circle inspector of Neemdih zone red handed taking ₹ 5000 bribe in lieu of the direction of the land. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : एंटी करप्शन ब्यूरो ने नीमडीह अंचल के अंचल निरीक्षक को जमीन के निर्देशन के बदले ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

SARAIKELA NEWS : एंटी करप्शन ब्यूरो ने नीमडीह अंचल के अंचल निरीक्षक को जमीन के निर्देशन के बदले ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
Spread the love

एंटी करप्शन ब्यूरो ने नीमडीह अंचल के अंचल निरीक्षक को जमीन के निर्देशन के बदले

₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह अंचल के अंचल निरीक्षक खेलाराम मुर्मू को एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. बताते चलें कि एसीबी की टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार महतो के लिखित आवेदन पर उक्त कार्रवाई की हैं. प्रशांत कुमार महतो ने अपने जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए अंचल कार्यालय नीमडीह को दिया था. जमीन म्यूटेशन करने के एवज में प्रशांत कुमार महतो से घूस मांगी जा रही थी. जिस पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए नीमडीह अंचल के अंचल निरीक्षक खेलाराम मुर्मू को अंचल के आवास से पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सीआई को निगरानी विभाग की टीम जमशेदपुर लेकर आयी, जहां आगे की कार्यवाही करते हुए खेलाराम मुर्मू को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

Ranchi नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र बोंगाईबेड़ा की समस्या को लेकर सी एच सी प्रभारी से मिले पारसनाथ उरांव …

admin

7 साल के लंबे अंतराल के बाद शहरवासी लुफ्त ले सकेंगे सर्कस का.. केन्या, साउथ अफ्रीका, मिजोरम व असम के कलाकार दर्शकों के लिए होंगे आकर्षण का केंद्र शुभारंभ 24 अगस्त को… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela गौड़ सेवा संघ की हुई समीक्षा बैठक; समाज के विरुद्व कार्य करने वाले पदाधिकारी को जारी होगा शो कॉज। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin