October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Traumatic death of SDPO's bodyguard in road accident..... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : सड़क दुर्घटना में एसडीपीओ के बॉडीगार्ड की हुई दर्दनाक मौत…..

Saraikela News : सड़क दुर्घटना में एसडीपीओ के बॉडीगार्ड की हुई दर्दनाक मौत…..
Spread the love

सड़क दुर्घटना में एसडीपीओ के बॉडीगार्ड की हुई दर्दनाक मौत…..

 

सरायकेला (Sanjay)  सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलडीपी के समीप रविवार की देर रात घटी एक सड़क दुर्घटना में एसडीपीओ के बॉडीगार्ड 27 वर्षीय प्रकाश हेंब्रम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में मृतक प्रकाश हेंब्रम का एक अन्य साथी 25 वर्षीय रविंद्र मुंडू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरायकेला सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

घायल रविंद्र की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। रविवार की रात तकरीबन 11:00 बजे घटी उक्त घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश हेंब्रम और घायल रविंद्र मुंडु अपनी यामाहा स्पोर्ट्स बाइक संख्या jh01 ईआर-4630 से पुलिस लाइन से काम खत्म कर वापस अपने क्वार्टर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कोलडीपी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उक्त दुर्घटना घटी। जिसमें प्रकाश हेंब्रम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

Saraikela News : भारत जोड़ो पदयात्रा के सफल संचालन को लेकर खरसावां प्रखंड कॉन्ग्रेस कमेटी ने की बैठक…

admin

Ranchi News : जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने की ऋत्विक इंटरप्राइज दुकान का उद्घाटन….

admin

SARAIKELA NEWS : सरकारी स्तर पर हुई मां जगधात्री की वार्षिक पूजा…

admin