October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News RIT(Saraikela) News : RIT Police has arrested four criminals including weapons in the firing case of businessman's house. कोल्हान क्राइम सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RIT(Saraikela) News : आर आई टी पुलिस ने व्यवसायी के घर फायरिंग मामले का उद्भेदन हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार….

RIT(Saraikela) News : आर आई टी पुलिस ने व्यवसायी के घर फायरिंग मामले का उद्भेदन हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार….
Spread the love

आर आई टी पुलिस ने व्यवसायी के घर फायरिंग मामले का उद्भेदन हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार….

Sanjay (Saraikela) सरायकेला जिले के आर आई टी पुलिस ने बीते 3 सितंबर की रात रोड नंबर 12 स्थित व्यवसायी नीलू कुमार के घर पर फायरिंग घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल कुल 4 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

फायरिंग घटना का उद्भेदन करते हुए आर आई टी थाना प्रभारी तंजील खान ने प्रेस वार्ता में बताया कि, व्यवसायी नीलू कुमार के पुत्र जयंत सोनी का स्थानीय युवकों से विवाद चल रहा था इस बीच उनके बीच झड़प की भी घटना हुई थी, इस घटना से आक्रोशित आरोपियों ने मिलकर 3 सितंबर की रात जयंत सोनी के घर धावा बोलते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, इस घटना के बाद आरोपीयो की पहचान कर पुलिस द्वारा रंगदारी गोली चालन और मारपीट का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई,

जिसमें पुलिस ने मोहित चटर्जी ,शिवा महतो, सदानंद बारिक और छोटू महतो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, पुलिस ने इन अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का एक पिस्तौल, दो जिंदा गोली और एक गोली का खोखा बरामद किया है ,इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से दो बाइक समेत दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है ,सभी पर रंगदारी मारपीट और फायरिंग संबंधित मामले दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

तंजील खान, थाना प्रभारी, आर आईटी

Related posts

सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल को भूमि रिकॉर्ड सुधार  संचालित अभियान में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा  प्लेटटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया …

admin

Ranchi : भाजपा खिजरी मंडल कार्यसमिति की बैठक सिदरौल में सपन्न, मिशन 2024 की तैयारी में जुटे कार्यकर्त्ता,मंडल से बुथ स्तर की मजबूती पर हुई चर्चा …. | Vananchal 24TV Live

admin

भारतमाला परियोजना के तहत गोला ओरमांझी पथ निर्माण के तहत हो रहे कार्यो का लिया जायजा.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin