June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
10 thousand hectares of land will be irrigated..... lift irrigation water will reach 42 villages from Barrage News Saraikela News: Kisan Sabha organized in Ganjia कोल्हान चुनाव झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : गंजिया में किसान सभा आयोजित, बराज से 42 गांव तक पहुंचेगा लिफ्ट इरिगेशन का पानी,10 हजार हेक्टेयर सिंचित होगी भूमि….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : गंजिया में किसान सभा आयोजित, बराज से 42 गांव तक पहुंचेगा लिफ्ट इरिगेशन का पानी,10 हजार हेक्टेयर सिंचित होगी भूमि….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

गम्हरिया (जगबंधु महतो )  सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया गांव में सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के खरकई नहर प्रमंडल तत्वाधान में किसान सभा का आयोजन किया गया जिसमें 42 गांव के मुखिया, ग्राम प्रधान शामिल हुए.

Advertisements

गंजिया में आयोजित किसान सभा में किसानों को सिंचाई संबंधित जानकारी और जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजुर, कृषि वैज्ञानिक- कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया प्रियंका प्रियदर्शी, खरकई बराज प्रमंडल कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई मुख्य वक्ता के रूप में शामिल थे. सभा मे प्रोजेक्टर के द्वारा किसानों को बराज से मेगा लिफ्ट इरिगेशन सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए होने वाले लाभ के बारे में बताया गया. जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर द्वारा पानी उपलब्धता के साथ फसल पैटर्न और मिट्टी की उर्वरता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisements

योजना से 42 गांव होंगे लाभान्वित, 10 हजार कृषि भूमि होगी सिंचित

खरकई नहर प्रमंडल कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने किसान सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जिन गांव तक बराज के नहर का पानी नहीं पहुंच सकता .वहां लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा. जिसमें 42 गांव तक पानी पहुंचेगा, जिससे कुल मिलाकर 10 हज़ार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी. इन्होंने बताया कि आगामी जून महीने में योजना का ट्रायल होगा और 1 वर्ष के अंतर्गत योजना पूरी की जाएगी. कुमार अरविंद ने बताया कि बराज में मिट्टी टेस्टिंग लैब स्थापित होगा, इसके अलावा सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित होगा जहां सभी सिंचित भूमि से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे . किसान सभा में संबंधित गांव के प्रधान और मुखिया शामिल रहे जिनमें मुख्य रुप से सनातन सरदार, संध्या रानी सरदार, सुखदेव सरदार, फूलों हेंब्रम, सलमा देवी, मोहन बास्के, पार्वती सरदार, सोनू सरदार आदि शामिल रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : 144 छात्रो के लिए दो कमरे; कैसे हो पढ़ाई; जिला पहुंचे शिक्षा सचिव ने दो कमरे और बनाने के दिए निर्देश; शिक्षा सचिव के आने से जिले के विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप…

admin

डॉ.विमल‌ कुमार सहित जमशेदपुर में रह चुके 6 डीएसपी को मिली आईपीएस में प्रोन्नति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मुरूप में स्वैच्छिक रक्तदान सह निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin