June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jail court cum legal awareness camp was organized in Mandal Jail Seraikela. News

SARAIKELA NEWS : मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन . .  .

स्थानीय मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन . .  .

सरायकेला। स्थानीय मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदनों में से कुल 7 मामलों पर विचार किया गया। जेल अदालत में 1 मामले का निष्पादन किया गया। तथा 2 अभियुक्त मुक्त हुए। निष्पादित किए गए मामलों में एक मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से निष्पादित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुशील पिंगुआ, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चांडिल रवि प्रकाश तिवारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, स्थानीय कारागार के कारा अधीक्षक श्रीमति हिमानी प्रिया, न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित रहे। जहां विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर उपस्थित बंदियों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अगर कोई कैदी जो गरीब है, महिला, अनुसूचित जाति जनजाति के लोग अपने मुकदमे के लड़ने के लिए बिल्कुल नि:शुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

RAJNAGAR: झारखंड बंदी रहा असरदार।ओलचिकी हुल वैसी ने राजनगर के विभिन्न स्थानों के मुख्य मार्ग में किया चक्का जाम।मोटरसाइकिल तक को रोके रखा।बंद समर्थकों ने 12 घँटे तक चक्का जाम रखा।

admin

अग्रवाल बंधु हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व हत्यारे को आजीवन कारावास… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बांस के सहारे घरों तक पहुंचाया जा रहा है बिजली कनेक्शन, हादसे की आशंका… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin