June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Students are preparing for competitive exams at Murup's Arjun library free of cost.

शुल्क कर रहे है प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

शुल्क कर रहे है प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत मुख्यालय गांव स्थित अर्जुन पुस्तकालय पंचायत के युवा विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए वरदान साबित हो रही है। सालों से यह पुस्तकालय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सुनहरे भविष्य की स्थायी नींव भी रख चुकें है। इन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने का कार्य स्थानीय समाजसेवी हेमसागर प्रधान कर रहे है, जो अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष भी है। एक भेंटवार्ता में श्री प्रधान ने बताया कि मुरूप के अर्जुन पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए कई उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये सारी पुस्तकें पुस्तक संग्रह अभियान के तहत एकत्रित की गई है। इस अभियान में श्री झारखंड सीमेंट कंपनी हांसदा खरसावां के सौजन्य से अर्जुन पुस्तकालय को लगभग एक लाख रुपए का पठन पाठन व अन्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावे स्थानीय चिकित्सक डॉ जगदीश प्रसाद महतो(संडेबुरू), रेलवे कर्मचारी एस के प्रधान( मुरूप), अनिल कुमार कालिंदी(चाईबासा), विजय कुमार महतो(महालिसाय), हेमसागर प्रधान (मुरूप) आदि ने कई उपयोगी पुस्तक दानस्वरूप दिए है, जो एक नेक कार्य है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन व अन्य दानकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दी है। श्री प्रधान ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा विद्यार्थियों को अर्जुन पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकों का नि:शुल्क अध्धयन करने का आग्रह किए है। उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा एक ऐसी संपति है जिसके नष्ट व चोरी होने का डर नहीं रहता है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप मन लगाकर अध्ययन करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, देवदत्त प्रधान, माधव प्रधान, शिबू प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, संतोष महतो समेत कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आरोप का किया जांच… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एमवाईएम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना जमशेदपुर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

यातायात नियमों से संवंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन, यातायात विभाग ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष जागरूकता अभियान चलाया….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin