October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
gave instructions for quick solution..... News Saraikela News: In the weekly public meeting the Deputy Commissioner met 50 complainants कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : साप्ताहिक जनता मिलन में 50 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

Saraikela News : साप्ताहिक जनता मिलन में 50 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..
Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन में 50 फरियादियों से मिले उपायुक्त,

त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

सरायकेला  Sanjay। जिला समाहरणालय भवन स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के पास पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित कर आवेदन के माध्यम से बारी-बारी से लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। जिसमें कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित किया गया।

आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, स्वास्थ विभाग, अंचल कार्यालय, शिक्षा विभाग, समेत कई विभाग से संबंधित मामलो से उपायुक्त अवगत हुए। उक्त मामलो के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम एवं कई विभाग को आवेदन हस्तांतरित करते हुए उक्त मामलो में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।

Related posts

सरायकेला:मानिकबाजार गांव में आषाढ़ी पूजा का आयोजन कर बेहतर मानसून के लिए की गई प्रार्थना…

admin

SARAIKELA NEWS :उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में बाल दिवस के साथ झारखंड स्थापना दिवस… | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : रजनी सिंह के शव का अंतिम संस्कार को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में ससुराल और मायके दोनों पक्ष आपस में भिड़े. पुलिस की हस्तक्षेप के वाद मामल सुलझा, ससुराल में होगी अंतिम संस्कार ….. | Vananchal 24TV Live

admin