June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News preparation strategy prepared after meeting... Saraikela News : Kolhan divisional level conference of Kshatriya Mahasabha on 16th October कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : क्षत्रिय महासभा का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन 16 अक्टूबर को, बैठक कर बनाई गई तैयारी की रणनीति… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : क्षत्रिय महासभा का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन 16 अक्टूबर को, बैठक कर बनाई गई तैयारी की रणनीति… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay। सिंहभूम क्षत्रीय महासभा के सरायकेला जोन की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में राजमहल स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 16 अक्टूबर को जिले के ईचा स्थित चालियामा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली क्षत्रिय महासभा के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक समाज के सदस्यों की उपस्थिति एवं सहभागिता निर्धारण करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि उक्त महासम्मेलन में करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेडी राजस्थान के सुखदेव सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहेंगे।

Advertisements

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार, पूर्व विधायक इचागढ़ अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य रहेंगे। बैठक में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि चालियामा में आयोजित होने वाले उक्त महासम्मेलन में इस क्षेत्र के अधिक संख्या सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी अपने अपने स्तर से प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे राजमहल से सभी सदस्य ईचा के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अश्विनी सिंहदेव, महासचिव नीलांबर सिंहदेव, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपसभापति श्रीधर सिंहदेव, राजा सिंहदेव, मनोज सिंहदेव, सुमन धीर सामंत, विभूति सिंह, प्रीतम सिंहदेव, अमित सिंह, विकास सिंहदेव, विक्रम सिंहदेव, कैलाश सिंहदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

खरसावां : डेढ़ साल से बंद पड़े स्कूल में चल रहा था मिनी शराब फैक्ट्री, शराब कारोबारियों में हड़कंप.

admin

RAJNAGAR NEWS :डुमरडीहा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जागरूकता का दिखा असर। पंचायत क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन। | Vananchal 24TV Live

admin

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने घर पहुंच कर छऊ ढोल वादक गुरु मंगला मुखी का जाना हाल; दी सहारे की नई बैसाखी .  . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin