October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
harmony and brotherhood. Holi Milan ceremony celebrated in Tiruldih with love News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : प्रेम सद्भाव और भाईचारे के साथ तिरूल्डीह में मना होली मिलन समारोह . . .

SARAIKELA NEWS : प्रेम सद्भाव और भाईचारे के साथ तिरूल्डीह में मना होली मिलन समारोह . . .
Spread the love

प्रेम सद्भाव और भाईचारे के साथ तिरूल्डीह में मना होली मिलन समारोह . . .

सरायकेला। कुकरू प्रखंड के तिरूल्डीह में प्रेम सद्भाव और भाई चारे के साथ होली का महापर्व और होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विकास ठाकुर के नेतृत्व में युवा साथियों के साथ डेली मार्केट से होली की टोली निकलकर पूरे तिरूल्डीह घूमते हुए तिरूल्डीह थाना परिसर पहुंची। जहां थाना प्रभारी रितेश सिंह सहित सहकर्मियों के साथ प्रेम भाव से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, पत्रकार विद्युत महतो, बबलू साहू, गौतम महतो, सरवन सिंह, समीर महतो एवं दर्जनों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related posts

चांडिल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास में हो रही विसंगति, अनुदान निधि व जल स्तर 180 मीटर से नीचे रखने को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक सविता महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Seraikela News:नपं अध्यक्षा ने पंडित गोपबंधु दास की जन्मजयंती पर उन्हें कियानमन। | Vananchal 24TV Live

admin

सदस्यता मामले को लेकर तत्कालीन प्रमुख अमला मुर्मू ने प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा – मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन फिर कैसे हो रहा चुनाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin