August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Friendship with Childline run by District Childline in 3 police stations of the district Campaign... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : जिला चाइल्डलाइन द्वारा जिले के 3 थानों में चलाया गया चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : जिला चाइल्डलाइन द्वारा जिले के 3 थानों में चलाया गया चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। जिला चाइल्डलाइन द्वारा 14 नवंबर (बाल दिवस) से 20 नवंबर 2022 (बाल अधिकार दिवस ) तक पूरे जिले में चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान चलाया जा रहा है। चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य आला अधिकारियों के संग बच्चों का दोस्ताना व्यवहार बने अपनी समस्या अधिकारियों, पदाधिकारियों के सामने रख सके। जिला चाइल्डलाइन द्वारा दोस्ती अभियान के चौथे दिन खरसावां थाना, कुचाई थाना एवम तिरुलडीह थाना में बच्चों ने थाना प्रभारी, बालमित्र पुलिस पदाधिकारी, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बच्चों ने दोस्त बनाकर उनसे वादा कराएं कि कोई भी बच्चे मुसीबत में रहेंगे तो आप सभी मिलकर हम सब बच्चों की मदद करेंगे। पुलिस पदाधिकारियों ने भी बच्चों से वादा किए जब भी देखेंगे बच्चों को मुसीबत में उनकी सहायता करेंगे। खरसावां थाना प्रभारी ने बच्चों को हौसला बढ़ाने के लिए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। आप सभी कल के डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस आदि बनकर देश की सेवा करेंगे आपको जिस भी चीज का मन लगता है उसको मन लगाकर कीजिए और उस क्षेत्र में प्रथम आने के लिए करें। जिला चाइल्डलाइन द्वारा चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान का उद्देश्य एवं बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया। जिला चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वयक ने बताया कि 1098 एक आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है जो 24 घंटे दिन और रात बच्चों के लिए कार्य करती है। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं या किसी के साथ शोषण हो रहा है, कोई बच्चा भटक कर कहीं चला गया है, कोई बच्चा बीमार है, कोई बच्चा को काउंसलिंग की जरूरत है, वह 1098 में कॉल करके सहायता ले सकते हैं। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी बच्चों के बीच बिस्किट और चॉकलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चाइल्डलाइन के सदस्य अंबुज महतो, अजीत कवि, लक्ष्मी मुर्मू, रोमानी हांसदा, विकास दारोघा, रामचंद्र सिंह मुंडा एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Seraikella News: हरियाली विकास को लेकर सार्थक संकल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा लगाए गए 75 फलदार और छायादार पौधे। | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : हुदू-डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति की हुई बैठक; कहा …

admin

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर हुआ बैठक का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin