June 16, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The devotees of Chhath offered auspicious wishes to the setting Sun God. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS :छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य देकर की मंगल कामना. . .

SARAIKELA NEWS :छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य देकर की मंगल कामना. . .
Spread the love

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य देकर की मंगल कामना. . .

सरायकेला: लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत के तीसरे दिन सोमवार शाम को छठ व्रतियो ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर छठ पर्व के मनोहरी गीतों से छठ घाट गुंजायमान रहा। छठ व्रती और श्रद्धालुओं ने मौके पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य देते हुए मंगल कामना की। मंगलवार की सुबह छठ व्रतियो द्वारा उदीयमान सूर्य देव को द्वितीय अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। सरायकेला के खरकाई नदी स्थित जगन्नाथ घाट में छठ व्रतियो ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके लिए छठ व्रतियो के लिए घाट में विशेष सुविधा की गयी है। छठ पर्व साल में दो बार पहला चैत्र और कार्तिक माह में मनाया जाता है। ये त्योहार चार दिन तक चलने वाला है। लोक आस्था का महा पर्व छठ सरायकेला जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैती छठ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और सप्तमी को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद समाप्त होता है।

Related posts

सरायकेला:आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर आदित्यपुर-गम्हरिया में की जा रही तैयारियो का उपायुक्त ने किया समीक्षा; विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:छऊ कलाकार उस्ताद कृष्ण चंद्र तांती का हुआ निधन; शोक की लहर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शहरबेड़ा चौक का नामकरण समाजसेवी मानसिंह मार्डी चौक किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin