June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
By handing over the memorandum to the Deputy Commissioner he demanded to prepare the DPR of the dilapidated road of Hudu Panchayat and send it to the department. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हुदू पंचायत की जर्जर सड़क का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने की मांग की . . .

SARAIKELA NEWS : उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हुदू पंचायत की जर्जर सड़क का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने की मांग की . . .
Spread the love

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हुदू पंचायत की जर्जर सड़क का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने की मांग की . . .

सरायकेला: शारदा हुदू डुमरा सड़क संघर्ष समिति के संरक्षक रमेश हांसदा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हुदू पंचायत की लाइफ लाइन सड़क का डीपीआर बनवा कर विभाग को भेजने का आग्रह करते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल को एक ज्ञापन शुक्रवार को सौंपा। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि हुदू और डुमरा क्षेत्र से लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की जीवन रेखा कहलाने वाली सड़क कांड्रा से लेकर हुदू होते हुए जंगलीखास की सड़के जर्जर है। आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क के अभाव में इस क्षेत्र के लोग नरक की जिन्दगी जी रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि कांड्रा से हुदू डुमरा होते हुए पालोबेड़ा होते हुए सीनी चौक तक लगभग 24 किलोमीटर मुख्य सड़क पुनः निर्माण निर्माण, पालोबेड़ा जांगलीखास होते हुए हुड़ागंदा सड़क निर्माण, कुमारदाही से बालदेवपुर तक सड़क निर्माण, पोड़ाडीह से हुदू स्कूल तक सड़क निर्माण किया जाए। इन सड़कों के लिए हुदू डुमरा पंचायत के लोग पिछले छह महीने से आन्दोलनरत है। यदि अप्रैल तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं होगी तो फिर आन्दोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर मनसा राम मुर्मू, रामू सरदार, राकेश सिंह सरदार, सपन महतो, गौर मुखी, बुद्धेश्वर सरदार, सोनाराम हांसदा एवं कृष्ण बास्के मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

जमशेदपुर:पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने अपना जन्मदिन सुंदरनगर पटेल बागान स्थित आरपी पटेल के चेशायर होम मे मनाया…

admin

चतुर्भुज बारीक – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरकारृ वैन में 4मवेशी के साथ तीन गौ तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल। लोकेशन सेराइकेला सरायकेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गौ तस्करों को पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन में चार मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गौ तस्करों को धर दबोचा। वही गिरफ्त में आए सभी गौ तस्करों के विरुद्ध सरायकेला थाना कांड संख्या 145/22 दिनांक 22.12.2022 धारा 414 भा0द0वि0, 11 क्रूरता अधिनियम 1960 , झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत आरोपी 1.बलराम महतो उम्र 28 बर्ष पे0:– फूलो महतो सा0:–बड़ा सीजू थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 2.शिवनाथ ज्योतिषी उम्र 22 बर्ष पे0:–मनमश ज्योतिषी सा0:–हेसल थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 3.चिरंजीवी प्रधान सा0:–आसन तालिया थाना खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । | Vananchal 24TV Live

admin