October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला : 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…
Spread the love

10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में बुधवार को 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर समापन समारोह का आयोजन कर सभी 34 प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पीएनबी के सरायकेला शाखा प्रबंधक उमा शंकर तांती ने सभी प्रशिक्षणार्थी को अपना व्यवसाय शुरू करने और ऋण के लिए बैंक आने की सलाह दी।प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी को बकरी पालन से संबंधित बकरी के रखरखाव, बीमारी, टीका आदि के बारे में जानकारी दी गई।

संस्थान के निदेशक निशा रानी कीड़ो ने अतिथि का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। मौके पर संकाय सदस्य गोविन्द कुमार रॉय, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्या, इंद्रजीत कैबर्त, द्रौपदी महतो व गुरुचरण महतो समेत सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Related posts

अखिल झारखंड श्रमिक संघ के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनियन का चुनाव सम्पन्न, रामचंद्र सहीस बने अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में अध्यक्ष द्वारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका : रानीश्वर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया गया मीलाद उन नबी पर्व…

admin