June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Block level two-day Khelo Jharkhand 2022 sports competition concludes.... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड 2022 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला  Sanjay । विभागीय कार्यक्रम के तहत सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे खेलो झारखंड 2022 प्रतियोगिता का समापन किया गया किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के विद्यालय स्तर पर खेलो झारखंड के लिए चयनित स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया। दो दिवसीय उक्त प्रतियोगिता के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जीवन में अनुशासन कायम होने के साथ साथ अब कैरियर की भी प्रबल संभावना है। इसलिए लगन और अनुशासन के साथ उन्होंने अपनी पूरी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रविकांत भकत ने कहा कि सभी बच्चे खेल भावना के साथ खेलते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल, रिले दौड़, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो सहित अन्य प्रतियोगिताओं का फाइनल करते हुए प्रमाण पत्र और मेडल का वितरण किया गया। खेलों के संचालन में प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, शिक्षक राजेश मिश्र, मीनकेतन प्रधान, तपन कुमार महतो, विमल डोगरा, कामिनीकांत मेहता, खेलाराम मुर्मू, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, राहुल घोष सहित प्रतिनियोजित शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयराज दास द्वारा किया गया।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil क्षेत्रीय ही करे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व – डॉ0 अमर कुमार चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर न्यायिक पदाधिकारी के प्रोन्नति एवं पोस्टिंग के लिए किया गया स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : टाटीसिलवे में महिला का शव बरामद…

admin