August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Ganesh Baba Football Club became the champion by defeating Tilka Baba Football Club. खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : गणेश बाबा फुटबॉल क्लब ने तिलका बाबा फुटबॉल क्लब को हराकर बना चैंपियन…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela : गणेश बाबा फुटबॉल क्लब ने तिलका बाबा फुटबॉल क्लब को हराकर बना चैंपियन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला Sanjay : गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह में नवयुवक महतो कल्याण समिति बांधडीह के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मैच तिलका बाबा बनाम गणेश बाबा एफसी के बीच खेला गया। जिसमें गणेश बाबा एफसी ने तिलका बाबा की टीम को 1-0 से पारजित कर चैंपियन बना। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो के वरीय नेता सह आयोजक समिति के अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया। विजय महतो ने खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाते हुए लगन व मेहनत के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियो का उदाहरण देते हुए कहा आप सब में प्रतिभा की कमी नही है अनुशासित ढंग से खेल भावना के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करे सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियो को हरसंभव सहयोग करने की बात कही। आयोजक समिति द्वारा विजेता गणेश बाबा एफसी, उपविजेता तिलका बाबा, तृतीय धनुरधारी अर्जुन क्लब बांधडीह व चतुर्थ जूनियर एफसी बड़ाकांकड़ा को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के विजय महतो, रामेश्वर महतो, बबलु महतो, जीतेन महतो, राजेश महतो, मनोज महतो, सनातन महतो, अमूल्यो महतो व चैतन महतो समेत सभी सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया गया त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा, नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : हथिनी चंपा और रजनी को जंजीर से मुक्त कराने को लेकर ग्राम सभा ने की पदयात्रा…

admin

SARAIKELA NEWS :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर किया गया महिलाओं को जागरुक. . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin