October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Kapali police station alert on the arrival of new year .... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : नए वर्ष के आगमन पर कपाली थानेदार सतर्क ….

Saraikela : नए वर्ष के आगमन पर कपाली थानेदार सतर्क ….
Spread the love

नए वर्ष के आगमन पर कपाली थानेदार सतर्क ….

आदित्यपुर  एके मिश्र  : सरायकेला खरसावां जिले के जिला प्रशासन नए साल के आगमन को लेकर सतर्क और चौकस है। वही सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थानेदार सुनील कुमार भोक्ता विधि व्यवस्था को लेकर,अवैध शराब बिक्री, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों को लेकर कपाली थानेदार सुनील भोक्ता द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी तरह से अवैध शराब की बिक्री नहीं हो इसको लेकर कपाली थानेदार सुनील भोक्ता गंभीर है। होटल एवं ढाबों में छापेमारी अभियान चलाया जा है।
जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन नए वर्ष पर असामाजिक तत्व बाईकरस गैंग्स पर खासकर नजर बनाए हुए हैं।नए वर्ष में जहां पिकनिक मनाने के लिए एक नई उमंग एवं एक उत्साह लोगों में देखा जा रहा है। वहीं बाइकर्स गैंग और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए भी हमारी पुलिस तैनात है । उक्त बातें कपाली थानेदार सुनील भोक्ता ने संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया। सभी जगह चौक चौराहे पर पेट्रोलिंग गश्त बढ़ा दी गई है । बाईकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। नए वर्ष में किसी को किसी तरह का दिक्कत ना हो इसके खास ख्याल रखें जा रहे हैं ,और किसी को दिक्कत हो तो तुरंत मेरे मोबाइल नंबर पर सूचना दे,।शीघ्र करवाई की जाएगी । इसी तरह जिले के सभी थानेदार विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं।

Related posts

Jamshedpur News : सोनारी कायस्थ महासभा की महिलाएं सावन महोत्सव का किया आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों पर झूमे महिलाएं…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchai : स्कूल बस के चपेट में आने से रिम्स के डॉक्टर की घटना स्थल पर मौत…

admin

Ranchi : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, जमशेदपुर के काजल यादव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया…. | Vananchal 24TV Live

admin