June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela A huge torch procession was taken out in the District Congress Committee; Raised anti-PM slogans…

Saraikela   A huge torch procession was taken out in the District Congress Committee; Raised anti-PM slogans…
Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी में निकाला विशाल मशाल जुलूस; लगाए पीएम विरोधी नारे…

सरायकेला। Sanjay कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक होते हुए पुन: आकाशवाणी चौक तक सैकड़ों की संख्या में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। एवं मोदी सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए गए। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके अघोषित रूप से आपातकाल की घोषणा कर दी है। जिसका कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक प्रतिकार करती है। जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होती है तब तक कांग्रेस पार्टी कोल्हान और सरायकेला के सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ अपना उलगुलान जारी रखेगी। मौके पर उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही रवैया से पूरा देश परेशान है।

देश का नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाएं सबके सब मोदी सरकार के तुगलकी फरमान के कारण आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के ऊपर जिस प्रकार की तानाशाही कार्रवाई की गई है इसका कांग्रेस पार्टी आंदोलन के माध्यम से लगातार सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह, राम ठाकुर, समरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, विनोद प्रधान, सपन प्रधान, खिरोड़ सरदार, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जीपा लाल मुंडा, राज बागची, टुकुन भंज, रामा शंकर पांडे, सिद्धेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार वत्स, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, पवन कुमार तिवारी, संदीप गोप, प्रकाश मंडल, रिजवान खान, प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुकेश मुदुईया, नगर अध्यक्ष रानी, होपना हेंब्रम, मुबारक मोमिन, वैजयंती बारी, झरना मन्ना, सविता साहू, मिश्र बसरिया, रमेश बालमुचु, प्रदीप बारिक, विजय झा, गोपाल सिंह राजपूत, कमलनयन, दारा सिंह, दयानंद सिंह, बुधराम बेसरा, पार्षद विक्रम किस्कू, कृष्णा टूडू, दुर्गा तिवारी, राहुल यादव, रविंद्र बास्के, अजय महतो, कैलाश महतो, दुर्गा तिवारी, डॉक्टर टूडू, एमडी सिद्दीक, मोहम्मद गुफरान, रवि कुमार, दीपू ठाकुर, विनय झा, अमितेश लाल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सरायकेला:ईचागढ़ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह वरीय पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण; योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश…

admin

ऐसोसिएशन ने दिवंगत पत्रकार गोविंद शर्मा को दी श्रद्धांजलि, सरयू राय ने कहा सत्र में उठाएंगे पत्रकारों की समस्या… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin