August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, तालाशी के दौरान 91 पुड़िया,प्लास्टिक एवम कागज सहित वजन 06.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, तालाशी के दौरान 91 पुड़िया,प्लास्टिक एवम कागज सहित वजन 06.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आदित्यपुर   जगबंधु महतो 

Advertisements

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने आज सुबह करीब 9:30 बजे ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की टीम मुस्लिम बस्ती में गश्ती कर रही थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगा।

जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। जिसकी पहचान मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी सद्दाम हुसैन उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में की गई। जब उसकी तालाशी ली गयी तो उसके पास 91 पुड़िया,प्लास्टिक एवम कागज सहित वजन 06.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सरायकेला जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस छोटे तस्कारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाती है। लेकिन बड़ी मछलियां अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लिहाजा नशे का यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisements




Related posts

रेल लाइन के पास घायल हालत में बरामद हुआ जुगसलाई का युवक, परिजनों ने जताया लूट की आशंका… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कपाली पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

गेतलसूद सरस्वती विद्या मंदिर के दशम वर्ग के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin