June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Review meeting of Saraikela Gaur Seva Sangh; Show cause will be issued to the officials who work against the society. कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela गौड़ सेवा संघ की हुई समीक्षा बैठक; समाज के विरुद्व कार्य करने वाले पदाधिकारी को जारी होगा शो कॉज। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela गौड़ सेवा संघ की हुई समीक्षा बैठक; समाज के विरुद्व कार्य करने वाले पदाधिकारी को जारी होगा शो कॉज। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay : स्थानीय परिसदन में रविवार को गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में समाज की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से गौड़ सेवा संघ स्टेयरिंग कमिटि के चैयरमेन मारकंडो महाकुड़ उपस्थित रहे। बैठक में 23 जनवरी को टाउन हॉल में आयोजित वार्षिक संकल्प दिवस की समीक्षा कर संतोषजनक बताते हुए आय व्यय प्रतिवेदन पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौड़ सेवा संघ के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला समिति का चुनाव 15 मार्च को चाईबासा में होगी।

Advertisements

जिसके लिए उपाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान व शिरिश बेहरा को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया। बताया गया कि गौड़ सेवा संघ के विरोध में असंवैधानिक प्रचार कर रहे समाज के लोगो को नोटिस भेजा जाएगा। गौड़ सेवा संघ के विरुद्व कार्य करने वाले समाज के पदाधिकारियो को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी उड़िया बहुल स्कूलो में ओड़िया भाषा की पठन पाठन को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर ओड़िया भाषाई समस्याओं को दूर करने की मांग का आवेदन दिया जाएगा। गौड़ बहुल क्षेत्र में लोगो को जागरुक करते हुए सामाजिक अपील के लिए गावं-गावं भ्रमण कर पेंपलेट का वितरण किया जाएगा।

बैठक में दीपक गिरी को पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का उपाध्यक्ष एवं अश्वनी प्रधान व देव प्रधान को केन्द्रीय सदस्य मनोनीत किया गया। गौड़ सेवा संघ द्वारा प्रखंड स्तर पर आम सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान, चीनीवास प्रधान, मायाधर बेहरा, नीलसेन प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, शिरिश बेहरा, शुरुपद प्रधान, अशोक गौड़, भास्कर महाकुड़, अशोक प्रधान, गौरीशंकर प्रधान, अलंगो प्रधान, मुरली प्रधान, काशी नाथ प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान, सुशील प्रधान, दीपक गिरी, मनोज गौड़, अश्विनी प्रधान, प्रह्लाद प्रधान, सुजीत प्रधान, रुपन प्रधान, सुमन प्रधान, दिलरंजन प्रधान, तिथो प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, देव प्रधान, राजु प्रधान, कमल, परमेश्वर प्रधान, रंजीत प्रधान व अवदुत प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चतुर्थ वार्षिक आम सभा 2022-23 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राँची:अनगड़ा प्रखंड हाथियो का आंतक,एक व्यक्ति को कूचला…

admin

Ranchi News : ईडी ने हेमंत की अपील को ठुकराया, की अतरिक्त सुरक्षाबल की मांग….

admin