June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Muri : The annual festival of Sri Sri Thakur Anukul Chandra ji was celebrated in Chhotamuri market... News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

छोटामुरी बाजार में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का वार्षिक महोत्सव मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

छोटामुरी बाजार में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का वार्षिक महोत्सव मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

मुरी (कमलेश दुबे ) :- आज रविवार को रेलवे बाजार छोटामुरी में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्म महोत्सव एवं वार्षिक सत्संग मुरी में धूमधाम से मनाया गया। इसमें रांची व आसपास के अनेक गुरु भाइयों ने भाग लिया। सत्संग सुबह के 11:00 बजे प्रार्थना से शुरू हुआ प्रार्थना के पश्चात साया अनुसरण ग्रंथ नारीनीति ग्रंथ का पाठ हुआ। इसके बाद बहुत ही भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात सभी भक्तगण ने ठाकुर जी की भावधारा एवं इनके दिव्य जीवन और मनुष्य के लिए क्यों दीक्षा की प्रयोजनीयता है इस पर चर्चा किया गया।

Advertisements

ठाकुर जी का पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है। ठाकुर जी ने कहा सब को बचाना अपने बचना उसको ही तो धर्म समझना, धर्म में सभी बचते बढ़ते संप्रदाय को धर्म नहीं कहते। एक बार एक भक्त ठाकुर जी के पास आए और उन्होंने पूछा आपका आमदनी क्या है? और व्यय क्या है? ठाकुर जी ने कहा आमदनी है मनुष्य और खर्चा है प्रेम। जीवन में ईष्ट को ग्रहण कर आदर्श के राह पर चलकर अपने परिवेश में सब को लेकर चलना ही धर्म को परि पूरित करता है।

आज करोड़ों मनुष्य श्री श्री ठाकुर जी की दीक्षा ग्रहण कर अपने अंदर ईश्वर का अनुभव कर इष्ट प्रेम जागृत कर अपने परिवेश में सभी को प्रेम कर चल रहे हैं। ठाकुर जी के विधान में है यजन, याजन इष्ट भृत्ति, और सदाचार। आज करोड़ों लोग इसका पालन कर जीवन वृद्धि के पथ पर चलकर मनुष्य जीवन को धन्य कर रहे हैं। दीक्षा शिक्षा एवं सुविवाह पर ठाकुर जी ने जोर दिया है। दीक्षा लेकर मनुष्य सद्गुरु को लेकर दक्ष होता है एवं शिक्षा के उद्देश्य को परिपूरित करता है।

अंत में भक्तजनों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर सत्संग केंद्र ठाकुरबाड़ी रांची से एसपीआर बीराबर रावत, एच सी टुलाल, याजक बसंत कुमार राम एवं सुनंदो देवनाथ, प्रोफेसर डॉ जयदीप पति, उमेश जयसवाल, गौतम सेन, तापस राय, शिव शंकर कुमार, पीके साहू समेत सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच घाटशीला बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार में रामनवमी को लेकर अखाड़ा पूजन संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : प्रखंड के कुटियातु पंचायत में मनरेगा सिंचाई कूप योजना का शिलान्यास तथा तेतरी ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हुये अवास का फिता काटकर उद्घाट किया…..

admin

जिले के स्कूली बच्चों ने किया जमशेदपुर के जुबली पार्क और डिमना लेक का शैक्षणिक भ्रमण . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin