October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…

सरायकेला:स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…
Spread the love

स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के डूमरडीहा गांव स्थित प्राचीन स्वयंभू सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित राजेश दुबे द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया। स्थानीय ग्रामीण राधा कृष्णा कैवर्त ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य स्थानीय भक्त ग्रामीणों के आपसी सहभागिता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राचीन कालीन उक्त महादेव मंदिर के प्रति गहरी आस्था रही है।

जहां विराजमान स्वयंभू भोलेनाथ का शिवलिंग भक्तों के मनोरथ पूर्ण करने वाला माना जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि तकरीबन 400 साल पहले सरायकेला स्टेट के तत्कालीन शासक राजा अभिराम सिंह ने गांव पहुंच कर भगवान सिद्धेश्वर महादेव की पूजा आराधना की थी। और विजयी होने का आशीष मांगा था।

Related posts

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को चिन्हित, सह 35 बच्चे को समाग्री वितरण शिविर लगाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर टाउन हॉल सरायकेला में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन; अनुमंडल कार्यालय सरायकेला का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया लोकार्पण… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच विभाग का मामला, इसके नाम पर अल्प मानदेयभोगी सहायक अध्यापकों का मानदेय रोका जाना अन्यायपूर्ण : सोनू सरदार… | Vananchal 24TV Live

admin