June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में पूरे उत्साह और विधि विधान के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने दीप प्रज्वलित कर एवं आदि गुरु महर्षि व्यास देव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुभारंभ किए। सामूहिक प्रार्थना के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में अपने-अपने विचार हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं में प्रस्तुत किए।

कुछ छात्र-छात्राओं ने कविता के माध्यम से गुरु के महत्व को बताए। गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में बताते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। और कहा कि हर वर्ष हम लोग आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। इसी दिन आदि गुरु महर्षि व्यास देव जी का जन्म हुआ था। वेदों की रचना कर उन्होंने समाज को ज्ञान प्रदान किया। जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु हमारे मार्ग को प्रशस्त करते हैं । हमें सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

माता-पिता भी हमारे गुरु हैं। उनका आदर और सम्मान निश्चित रूप से होने चाहिए। विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। हमें अच्छे संस्कार और अच्छे व्यवहार मिलते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले होते हैं। गुरु के बिना ज्ञान प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने एकलव्य की गुरुभक्ति का उदाहरण देकर छात्र-छात्राओं को गुरु की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

राम आचार्य ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मंच संचालन शिक्षिका शालिनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्रा और शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहें तैयारियां की जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

admin

RAMGARH : भैरवी जलाशय जिस उद्देश्य से बना उसे पूरा करवाना मेरी पहली प्राथमिकता हैं ममता देवी . . .

admin

Saraikela News : नपं उपाध्यक्ष ने कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सरायकेला छऊ नृत्य से संबंधित पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग की…..

admin