October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

वनाधिकार समिति का पुनर्गठन,ग्रामसभा का आयोजन, सर्वसम्मति से अल्बर्ट लिंडा को वनाधिकार समिति का अध्यक्ष व सचिव आरती देवी बने…

वनाधिकार समिति का पुनर्गठन,ग्रामसभा का आयोजन, सर्वसम्मति से अल्बर्ट लिंडा को वनाधिकार समिति का अध्यक्ष व सचिव आरती देवी बने…
Spread the love

वनाधिकार समिति का पुनर्गठन,ग्रामसभा का आयोजन, सर्वसम्मति से अल्बर्ट लिंडा को वनाधिकार समिति का अध्यक्ष व सचिव आरती देवी बने…

राँची/नामकुम  ( अर्जुन कुमार)।

नामकुम प्रखंड के ग्राम पंचायत महिलोंग के सभागार में मुखिया संदीप तिर्की के अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी नामकुम कार्यालय से निर्गत पत्रांक 1688( ¡¡) 12 अक्टूबर 23 के आलोक में वनाधिकार समिति के पुनर्गठन हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया गया । सर्वसम्मति से अल्बर्ट लिंडा को वनाधिकार समिति का अध्यक्ष व सचिव आरती देवी को चुना गया । ग्रामसभा में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पंचायत सचिव बंगाली मुंडा मौजूद रहे ।

महिलोंग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह नामकुम उप प्रमुख विना कुमारी मौजूद रहें उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को शुभकामनाएं दी साथ ही साथ उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया । मुखिया संदीप तिर्की ने भी अध्यक्ष व सचिव को शुभकामनाएं दिया व कार्य के दौरान किसी तरह की असुविधा होने की स्थिति में हमेसा सहयोग देने की बात कही । मौके पर पुर्व पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र महतो समाजसेवी अमृत महतो लक्ष्मण गाड़ी सतीश लोटरा अजित टोप्पो मीरा बिहान अनिता देवी प्रिया कुजूर सिरिल तिर्की मनोज मुंडा अशोक महतो राजू लोहार देवनाथ महतो प्रदीप कुजूर समेत सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहें ।

Related posts

रामगढ़ में गोली चलने की घटना दुखद जेएमएम-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : अनगड़ा  के सालहन पुल के नीचे अज्ञात  पुरूष  का शव पुलिस ने नदी से किया  बरामद…

admin

भारतीय जूनियर खो-खो टीम में माइकल मारडी का चयन…

admin