October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

रिफ्लेक्शन नेटवर्क के डांडिया नाइट में झूमा जमशेदपुर महिलाएं,कपल और परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया…

रिफ्लेक्शन नेटवर्क के डांडिया नाइट में झूमा जमशेदपुर महिलाएं,कपल और परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया…
Spread the love

रिफ्लेक्शन नेटवर्क के डांडिया नाइट में झूमा जमशेदपुर महिलाएं,कपल और परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया…

जमशेदपुर ( आशीष ) शुक्रवार की शाम रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट के द्वारा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन होटल कैनेलाइट में किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथी भरत सिंह व विशिष्ठ अतिथी पूर्वी घोष,पूनम वर्मा,बिनय सिंह,हरि सिंह राजपूत,रंजन सिंह ने दीप प्रज्योलित कर की । कार्यक्रम की शुरुवात भजन गायक रोहित गुलाटी के द्वारा माता के भजनों से हुई । डांडिया नाइट में महिलाएं,कपल और परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया।

डांडिया नाइट में ग्रुप डांस,सोलो डांस,सिंगिंग,सर्वश्रेठ डांडिया का प्रतियोगिता रखा गया,जिसके जज के निशान और चंदन सिंह ने विजेताओं के नाम की घोषणा की । सभी विजेताओं को रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा पुरस्कृत किया गया । साथ ही स्टेज प्रोग्राम,लाइव बॉलीवुड और गुजराती डांडिया के धुन पर सभी थिरकते दिखे । कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे,सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान शॉल ओढ़ा कर किया गया ।

कार्यक्रम को आयोजन करने वाली आशा सिंह और सोनू तिलावात ने बताया कि इस तरह के आयोजन से शहर के महिलाओं को खुद के लिए समय निकालने और आनंदित होने का मौका मिलता है, नवरात्री शुरू होने वाली है जिस वजह से महिलाएं पूजा पाठ में व्यस्त हो जायेगी इसलिए इसे देखते हुए डांडिया नाइट का आयोजन पहले किया गया,आने वाले साल में और भव्यता के साथ डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा ।

Related posts

सरायकेला:आज चार फीडर से आपूर्ति होने वाली विद्युत आपूर्ति 6 घंटे बाधित रहेगी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झारखंड न्यास बोर्ड को एवं शीघ्र गठन हो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का प्रदीप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : इग्नू के प्रमोशनल मीटिंग का हुआ आयोजन…

admin